सोमवार, 15 जुलाई 2013

भोजपुरी भाषा


यह उत्तर भारत और नेपाल के भोजपुरी क्षेत्र में बोली जाने वाली एक इंडो-आर्यन भाषा है। इसे बिहारी भाषा भी बोला जाता है। भोजपुरी लगभग 3 करोड़ लोग बोलते हैं।  भोजपुरी, संस्कृत का एक प्रत्यक्ष वंशज है लेकिन लिखितप्रमाण के अभाव के कारण इसकी प्रारंभिक इतिहास के बारे में बहुत कम जानकारी है।


यह भाषा निम्न क्षेत्रों में बोली जाती है।

1. बिहार राज्य के पश्चिमी भाग में,
2. उतरप्रदेश के पूर्वांचल  भाग में,
3. झारखंड के पश्चिमोत्तर भाग में,
4. गुयाना देश में,
5. सुरिनामे देश में,
6. फिजी में और,
7. मौरीसस में (336,000 लोग)
8. नेपाल में (17 लाख)

पुरे भारत में लगभग 37,800,000 लोग इस भाषा को बोलते हैं।

इस भाषा की उत्पति लगभग 8 वीं सदी ई. में मना जाता है। 
भोजपुरी भाषा के तीन बोलियों है।
1. मानक भोजपुरी (Standard Bhojpuri)
2. उत्तरी भोजपुरी, और 
3. पश्चिमी भोजपुरी 

दक्षिणी Standard  भोजपुरी भोजपुर, रोहतास, सारण, भबुआ, बक्सर, सिवान, गोपालगंज, और उत्तर प्रदेश के बलिया, पूर्वी गाजीपुर के क्षेत्रों में बोल जाता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें